गुल धावी या अग्नि ज्वाला (अंग्रेज़ी:Woodfordia fruticosa) एक प्रकार का पुष्पीय पौधा है, जो भारत, पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका और हिन्द महासागर के बहुत से द्वीपों में मिलता है। अक्सर यह पहाड़ की ढलानों पर उगता पाया जाता है लेकिन ४००० फ़ुट से ऊँचे स्थानों पर नहीं उगता। इसका दहकता लाल रंग इसे सौन्दर्य देता है। भारतीय उपमहाद्वीप में पारम्परिक रूप से इसका रंग कपड़े और अन्य चीज़ों को रंगने के लिए किया जाता था। इसके अर्क (तने के रस) को लड्डुओं में और इसके पत्तों को चाय में भी डालने का रिवाज हुआ करता था।
एक लक्षण या बीमारी टाइप करें और जड़ी-बूटियों के बारे में पढ़ें जो मदद कर सकती हैं, एक जड़ी बूटी टाइप करें और बीमारियों और लक्षणों को देखें जिनके खिलाफ इसका उपयोग किया जाता है।
* सभी जानकारी प्रकाशित वैज्ञानिक शोध पर आधारित है